रामनवमी जुलूस में रहनुमा सोसायटी ने पेश की मिसाल, राम भक्तों के लिए किया जलपान की व्यवस्था

ऐसे आयोजन से गंगा जमुना तहजीब समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सौहार्द का संदेश जाता है: अतहर अली अंसारी
विकास कुमार
मेराल। रामनवमी के पावन अवसर पर मेराल प्रखंड में निकाले गए भव्य जुलूस के दौरान रहनुमा सोसायटी मेराल के द्वारा सामाजिक सौहार्द और भाईचारे की अनूठी मिसाल पेश की गई। सोसायटी के सदस्यों ने मदरसा के समीप राम भक्तों के लिए जलपान की विशेष व्यवस्था की, जिसका लोगों ने खूब सराहना की। जुलूस में शामिल बड़ी संख्या में श्रद्धालु जब मदरसा के पास पहुंचे, तो वहां रहनुमा सोसायटी के सदस्यों द्वारा ठंडा पानी,एवं अन्य जलपान सामग्री वितरित की गई। इस जलपान की व्यवस्था से राम भक्तों के लिए काफी राहत भरी साबित हुई।इस मौके पर रहनुमा सोसायटी के संरक्षक अतहर अली अंसारी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से गंगा जमुना तहजीब समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सौहार्द का संदेश जाता है। रामनवमी जैसे पावन पर्व पर सभी समुदायों को मिलकर एक-दूसरे की सेवा करनी चाहिए। स्थानीय लोगों एवं जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं ने रहनुमा सोसायटी के इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह कदम समाज में एकता और भाईचारे को और मजबूत करता है। पूरे आयोजन के दौरान माहौल शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण बना रहा, जिसमें प्रशासन की भी सक्रिय भूमिका रही।
इस मौके पर सदर मुखतार अंसारी, मकसूद अंसारी, इम्तेयाज अंसारी, फारूक अंसारी, अब्दुल लतीफ, सुलतान अंसारी, जफीर अंसारी, डॉo नईम अंसारी, सदस्य अलीशेर अंसारी (उप- मुखिया इकबाल अंसारी, सदाम अंसारी अम्बार अंसारी साजिद रजा, युनूस अंसारी, खुशींद अंरारी, अरगूर अंसारी, नसीम अंसारी उमर अंसारी, शहादत अरारी, गफार अंरारी, बहाउल मुरूतफा, गेयासुनीन अंसारी, नरारूल्लाह अंसारी, आलम अंसारी, नौशाद अंरारी, जबार अंसारी, मसउद अंसारी, डरफान अंसारी, सालीम अंसारी, सारफराज (सार), मेराज अंरारी, फरीद अंरारी, बसीर अंसारी बेलाल अंसारी (गुड्डू), मो० मुनीर, अमजद अंसारी, सेराज अंसारी, साहबान अंसारी, सकलैंन अंरारी, गजमुदीन अंसारी, रहमुदीन असारी, युनूफू अंसारी(७9 स्टोर), जनैद अंसारी (टेन्ट हाउस), इरशाद अंसारी (CSP) वब्लु अंसारी (RO), कुदूस अंसारी, फारूक अंसारी, नेजाम अंसारी, हसन अंसारी, मो० कादरी शामिल थे।




