एस डी मेमोरियल एकेडमी में टॉपर विद्यार्थियों को मेडल देकर किया गया सम्मानित

विकास कुमार
मेराल । एस डी मेमोरियल एकेडमी में सत्र 2025-26 के दौरान अपनी-अपनी कक्षाओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को मंगलवार को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आयोजित प्रार्थना सभा के दौरान शिक्षकों एवं अभिभावकों की उपस्थिति में कक्षा जी से आठवीं तक के टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के निदेशक ब्रजेश कुमार मिश्र ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि कठिन परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन की यह प्रारंभिक उपलब्धि है और अभी उन्हें जीवन में बहुत आगे जाना है। लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने से ही बड़ी सफलता प्राप्त की जा सकती है। सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में नर्सरी से सुहाना खातून, कक्षा केजी से आर्य कुमारी, प्री-प्रिपरेटरी से लक्ष्मी कुमारी, कक्षा 1 से आलोक कुमार, कक्षा 2 से सूर्यमणि कुमार, कक्षा 3 से ज्योति कुमारी, कक्षा 4 से नैतिक कुमार, कक्षा 5 से साहिल राजा, कक्षा 6 से ऋषिकांत गुप्ता तथा कक्षा 7 से दीपिका कुमारी शामिल रहे। सभी टॉपर विद्यार्थियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। मौके पर प्राचार्य अरुण कुमार सहित शिक्षक अमरेंद्र कुमार मिश्र, जयप्रकाश पांडे, मृत्युंजय पांडे, इरशाद आलम, धर्मेंद्र पासवान, देव कीर्ति टोप्पो, बबीता कुमारी, एनिमा कुजूर, अंशु कुमारी, नासरिन खातून और मीणा केरकेट्टा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कई अभिभावकों ने भी भाग लेकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया।



