टॉप न्यूज़

रांची के खेल गांव में एनपीएस गुरुकुलम के तीन छात्रों ने जीता गोल्ड, गढ़वा का बढ़ाया मान

मेराल के तीनों विद्यार्थियों ने गोल्ड मेडल जीतकर विद्यालय का बढ़ाया सम्मान 

जुलैर नैन, ज्ञान रंजन एवं कक्षा आठ की छात्रा श्रेयांशी कुमारी ने जीता गोल्ड मेडल 

विकास कुमार 

मेराल। रांची के खेल गांव में सोमवार को आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गढ़वा जिले के एनपीएस गुरुकुलम स्कूल, सिरहे के तीन छात्र-छात्राओं ने जूनियर वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय के साथ-साथ पूरे गढ़वा जिले का नाम रोशन हुआ है। मिक्स बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए गढ़वा जिले के मेराल प्रखंड अंतर्गत सिरहे गांव स्थित एनपीएस गुरुकुलम स्कूल से तीन विद्यार्थियों का चयन किया गया था। इनमें कक्षा नौ के जुलैर नैन, ज्ञान रंजन तथा कक्षा आठ की छात्रा श्रेयांशी कुमारी शामिल थीं। तीनों प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। उनकी इस सफलता से विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर स्कूल निदेशक नवनीत सिंह ने कहा कि रांची के खेल गांव में गोल्ड मेडल जीतकर तीनों बच्चों ने विद्यालय का सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने सभी विजेता विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे आगे भी इसी तरह निरंतर सफलता की नई ऊंचाइयों को छूते रहें। विद्यालय परिवार ने भी बच्चों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!