
विकास कुमार
मेराल दक्षिणी मंडल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच खुशी का माहौल देखने को मिला, जब मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल को जिला उपाध्यक्ष तथा महिला मोर्चा की अध्यक्ष गायत्री देवी को जिला मंत्री बनाए जाने की घोषणा हुई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक उनका स्वागत कर बधाई दी। नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार जायसवाल का मेराल प्रखंड में भव्य स्वागत किया गया। विधायक प्रतिनिधि डॉ. लालमोहन के नेतृत्व में दर्जनों नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलमाला और बुके देकर सम्मानित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। स्वागत करने वालों में अमित साव, कृष्ण प्रसाद कुशवाहा, रविंद्र प्रसाद, धनंजय शर्मा, रोहित कुमार, देवव्रत कुमार, रामाकांत गुप्ता, राजेश यादव, अशोक केसरी, कंचन पांडे, देवकांत ओझा, कृष्ण प्रजापति सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने कहा कि पार्टी द्वारा दी गई नई जिम्मेदारियों से संगठन और मजबूत होगा तथा क्षेत्र में विकास कार्यों को और गति मिलेगी।




