टॉप न्यूज़

मेराल में भाजपा द्वारा धूमधाम से मनाई गई बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बाबासाहेब के जीवन से जुड़े पांच प्रमुख स्थलों के रूप में किया विकसित : डॉ लाल मोहन 

विकास कुमार 

मेराल। भारतीय जनता पार्टी के उत्तरी एवं दक्षिणी मंडल मेराल द्वारा भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती  पर मेराल प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय परिसर में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित मेराल प्रखंड विधायक प्रतिनिधि डॉ. लालमोहन ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने बाबासाहेब के जीवन से जुड़े पांच प्रमुख स्थलों को “पंच तीर्थ” के रूप में विकसित किया है। इनमें जन्मभूमि (महू), शिक्षाभूमि (लंदन), दीक्षाभूमि (नागपुर), महापरिनिर्वाण भूमि (दिल्ली) और चैतन्य भूमि (मुंबई) शामिल हैं। साथ ही दिल्ली में डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर का भी उद्घाटन किया गया है। वहीं कृष्णा प्रसाद कुशवाहा एवं रविंद्र प्रसाद ने कहा कि भाजपा सरकार ने 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत कर बाबासाहेब के योगदान को अमर बना दिया। साथ ही उनकी 125वीं जयंती पर स्मारक सिक्के भी जारी किए गए। वहीं भाजपा दक्षिणी मंडल महामंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र की भाजपा-नीत सरकार ने बाबासाहेब की जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित कर उन्हें सच्चा सम्मान देने का कार्य किया है।

कार्यक्रम में गोंदा पंचायत समिति सदस्य कृष्णा प्रजापति, पूर्व मंडल अध्यक्ष रुपू महतो, धनंजय शर्मा, डॉ. वीरेंद्र ठाकुर, रोहित कुमार, देवव्रत कुमार, सुनील कुमार, मदन प्रसाद, एसबी एकेडमी इंग्लिश मीडियम पब्लिक स्कूल के निदेशक मदन यादव, नंदू प्रजापति, धर्मेंद्र शाह, ज्वाला साव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!