टॉप न्यूज़

स्कूल रूआर कार्यक्रम में ड्रॉप आउट बच्चों के पुनः नामांकन पर जोर

विकास कुमार 

मेराल। प्रखंड शिक्षा विभाग द्वारा बुधवार को कन्या मध्य विद्यालय मेराल के सभागार में स्कूल रूआर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी, सांसद प्रतिनिधि विजय प्रसाद गुप्ता, चंद्रमणि पाठक, बीपीओ रवि कुमार, शिक्षक रघुराई राम सहित अन्य गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में विद्यालय से ड्रॉप आउट हो चुके बच्चों को अभियान चलाकर पुनः विद्यालय में नामांकन कराने पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि जो विद्यार्थी किसी कारणवश बीच में पढ़ाई छोड़ चुके हैं, उन्हें प्रेरित कर दोबारा विद्यालय से कैसे जोड़ा जाए।

बैठक में विद्यालयों में क्विज प्रतियोगिता, खेलकूद, निबंध लेखन एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों को नियमित रूप से आयोजित कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक कर विद्यालय परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने, किचन गार्डन विकसित करने तथा वृक्षारोपण कराने पर भी बल दिया गया। इसके अलावा हाई स्कूल के प्राचार्यों को अपने क्षेत्र के मध्य विद्यालयों से पास आउट विद्यार्थियों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया, ताकि आगे की शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी, सांसद प्रतिनिधि चंद्रमणि पाठक एवं विजय प्रसाद गुप्ता, शिक्षा विभाग के बीपीओ रवि कुमार, शिक्षक रघुराई राम सहित अन्य वक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में कुमार गौरव सहित सभी विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!