अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर किस्मती कॉलेज ऑफ नर्सिंग में कार्यक्रम आयोजित

विकास कुमार
मेराल । किस्मती कॉलेज ऑफ नर्सिंग फार्मेसी में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी, नर्सिंग कॉलेज के सचिव वीरेंद्र प्रसाद, अनुपम कुमार दुबे, शिक्षक ओकेंद्र पाल, विकास कुमार मिश्र, शिक्षिका ममता कुमारी, रितु कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर फ्लोरेंस नाइटिंगेल के तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया। वही फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्मदिन पर केक कटकर नर्स दिवस मनाया गया।

मौके पर मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि नर्स समाज और स्वास्थ्य सेवा की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। मरीजों की सेवा, देखभाल और मानवता के प्रति समर्पण ही नर्सिंग पेशे की वास्तविक पहचान है। उन्होंने छात्राओं को सेवा भावना एवं समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

वही नर्सिंग कॉलेज के सचिव वीरेंद्र प्रसाद ने इस अवसर पर कॉलेज परिसर में भाषण एवं जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नर्सिंग सेवा मानवता का सबसे कठिन और महान धर्म है। कोरोना काल में लोगों ने देखा कि जब अपने भी दूरी बना लेते थे, तब नर्स अपनी जान जोखिम में डालकर मरीजों की सेवा में जुटी रहती थीं। उन्होंने नर्सों के योगदान को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम के अंत में सभी नर्सिंग छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।

वहीं संस्थान के सहयोगी कर्मचारी विद्या भारती, लव चंद्रवंशी, राकेश कुमार, पिंकी कुमारी, संध्या कुमारी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं शामिल थें। कार्यक्रम का संचालन संस्थान की शिक्षिका अंजनी कुमारी ने किया।




