टॉप न्यूज़राजनीति

मेराल में बसपा जिला इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और एकजुटता पर जोर

किसी अन्य पार्टी को हराने या जिताने के बजाय स्वयं को मजबूत करें : रामचंद्र त्यागी 

विकास कुमार 

मेराल। किस्मती देवी नर्सिंग कॉलेज मेराल में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) जिला इकाई गढ़वा की बैठक जिला अध्यक्ष नंदा पासवान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व एमएलसी उत्तर प्रदेश रामचंद्र त्यागी एवं प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार राम उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए रामचंद्र त्यागी ने कहा कि सम्पूर्ण विकास की कुंजी राजनीतिक सत्ता में निहित है। उन्होंने बहुजन समाज से भाईचारा एवं एकजुटता बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि किसी अन्य पार्टी को हराने या जिताने के बजाय स्वयं को मजबूत कर अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए तैयार होना होगा। प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार राम ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया। वहीं प्रदेश महासचिव सुनीता देवी, हुसैनाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती, बसपा नेता शेर अली, जोन प्रभारी चंद्रशेखर दास, मुंगेश्वर राम, ब्रह्मदेव राम, हरी राम, उमाशंकर राम एवं सतेन्द्र बैठा सहित कई नेताओं ने भी अपने विचार रखे। बैठक के दौरान जिला कमेटी का पुनर्गठन किया गया। जिसमें नंदा पासवान को जिला अध्यक्ष, सुनेश्वर राम को उपाध्यक्ष, ज्ञानी राम को महासचिव, विगु राम को सचिव तथा राम ध्यान राम को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा चंद्रिका सिंह खरवार एवं रामाधार राम को जिला कार्यकारिणी सदस्य तथा बहुजन वोलेंटियर फोर्स का जिला संयोजक नियुक्त किया गया।

साथ ही सुदीप कुमार सुमन एवं संजय राम को गढ़वा विधानसभा प्रभारी बनाया गया, जबकि मोतीराम को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए शाह आलम अंसारी एवं नरेश राम को प्रभारी तथा ललन राम को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक के अंत में प्रदेश महासचिव एवं विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी अभिमन्यु सिंह उर्फ बबलू सिंह की माता के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!