टॉप न्यूज़

जननायक कर्पूरी ठाकुर की मनाई गई पुण्यतिथि

जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन

विकास कुमार 

मेराल । भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को राष्ट्रीय नाई महासभा के द्वारा लखेया मोड़ स्थित स्थानीय कार्यकर्ता एवं सामाजिक संगठनों द्वारा उनके आदमकद प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में जिला संगठन मंत्री दिनेश ठाकुर ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर के सादगीपूर्ण जीवन, समाजवादी विचारधारा और पिछड़े, दलित व वंचित वर्गों के उत्थान के लिए किए गए उनके ऐतिहासिक कार्यों को याद किया। उन्होंने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर ने अपने राजनीतिक जीवन में सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूती दी और शिक्षा व रोजगार के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए, जिनका लाभ आज भी समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों को मिल रहा है। उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेते हुए कहा कि कर्पूरी ठाकुर का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने सत्ता को सेवा का माध्यम बनाया और हमेशा गरीबों की आवाज बने रहे। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बीडीसी कृष्णदेव प्रजापति, श्यामलाल ठाकुर, अजय कुमार ठाकुर, उमेश ठाकुर, लक्ष्मण ठाकुर, उदय ठाकुर, उपाध्याय चौधरी, संतोष मिश्रा, बिहारी ठाकुर, जुमराती अंसारी, ललन चंद्रवंशी, राजू चौधरी, लखन साव, जितेंद्र राम सहित अन्य लोग शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!