टॉप न्यूज़
सड़क सुरक्षा को लेकर निकाला गया जागरूकता अभियान

नशे में गाड़ी चलाओगे — जेल की हवा खाओगे
आज यातायात नियम अपनाओगे — कल सुरक्षित भविष्य पाओगे
कदम बढ़ाए, हाथ मिलाएँ — झारखंड को सुरक्षित राज्य बनाएँ
सड़क सुरक्षा — जीवन रक्षा

विकास कुमार
मेराल । हाई स्कूल अरंगी में सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली गई। इस अभियान में गढ़वा जिला सड़क सुरक्षा टीम, विद्यालय के शिक्षक और बड़ी संख्या में स्कूल के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इसकी जानकारी देते हुए जिला परिवहन प्रबंधक संजय बैठा ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों से जन-जागरूकता बढ़ती है तथा लोगों में यातायात नियमों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित होती है। सड़क सुरक्षा माह के तहत प्रभात फेरी का आयोजन किया गया, साथ ही बच्चों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया।




