टॉप न्यूज़

विद्यार्थियों को पुलिस ने दी सड़क सुरक्षा और परिवहन नियमों की जानकारी

विकास कुमार 

मेराल। सड़क सुरक्षा को लेकर गुरुवार को मेराल थाना पुलिस द्वारा प्रखंड मुख्यालय स्थित एस डी मेमोरियल एकेडमी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में थाना के एएसआई रबूल अंसारी ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा एवं परिवहन नियमों की विस्तृत जानकारी दी। एएसआई रबूल अंसारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क पर चलते समय सरकार द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करना बेहद जरूरी है, ताकि स्वयं के साथ-साथ अन्य लोगों का जीवन भी सुरक्षित रह सके। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अपने अभिभावकों एवं आसपास के लोगों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के आवश्यक कागजात एवं हेलमेट रखना अनिवार्य है। साथ ही बाइक पर दो से अधिक लोगों के सवार होने से बचने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों द्वारा वाहन चलाना कानूनन अपराध है। यदि नाबालिग वाहन चलाते पकड़े जाते हैं तो उनके अभिभावकों पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है। इसके अलावा चारपहिया एवं अन्य बड़े वाहनों के चालकों को सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने तथा सभी परिवहन नियमों का पालन करने की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक ब्रजेश कुमार मिश्र, प्राचार्य अरुण कुमार, अमरेंद्र कुमार मिश्र, मृत्युंजय पांडे, जयप्रकाश पांडे, धर्मेंद्र पासवान, अंशु जायसवाल, इरशाद आलम, शिक्षिकाएं देव कीर्ति टोप्पो, अनिमा कुजूर, मीणा केरकेट्टा, बबीता कुमारी, नसरीन खातून सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!