मेराल में शिक्षा का नया अध्याय, डिजिटल सुविधाओं से लैस ‘एकलव्य एकेडमी’ का शुभारंभ


विकास कुमार
मेराल। प्रखंड मुख्यालय के बस स्टैंड स्थित डंडई रोड पर आधुनिक एवं डिजिटल सुविधाओं से युक्त ‘एकलव्य एकेडमी’ का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर सीओ यशवंत नायक, प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी, प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. अनिल शाह, थाना के एसआई प्रेमप्रकाश पांडेय, एएसआई अखिलेश्वर तिवारी, मुखिया रामसागर महतो तथा विधायक प्रतिनिधि डॉ. लालमोहन समेत कई गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर संस्थान का उद्घाटन किया। एकलव्य एकेडमी में कक्षा पांचवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए सभी विषयों की पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। संस्थान में आधुनिक स्मार्ट क्लास, डिजिटल शिक्षण व्यवस्था तथा अनुभवी शिक्षकों की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सीओ यशवंत नायक और प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी ने कहा कि मेराल जैसे क्षेत्र में इस तरह की आधुनिक शिक्षण व्यवस्था का शुरू होना बड़ी उपलब्धि है। अब विद्यार्थियों को बेहतर ट्यूशन और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए गढ़वा या दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. अनिल शाह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली छात्र आर्थिक और संसाधनों की कमी के कारण बाहर जाकर तैयारी नहीं कर पाते हैं। ऐसे विद्यार्थियों के लिए यह संस्थान सपनों को साकार करने का माध्यम बनेगा।

एकेडमी के निदेशक प्रशांत चौबे ने बताया कि इस संस्थान में योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों की टीम तैयार की गई है। यहां इंग्लिश स्पोकन के साथ रेलवे, एसएससी जीडी, जेएसएससी, आर्मी, एयरफोर्स, नेवी, पॉलिटेक्निक तथा नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तैयारी भी कराई जाएगी।

प्रोपराइटर रामाशंकर चौबे ने कहा कि उनका उद्देश्य कम खर्च में ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि प्रशांत चौबे का सपना था कि मेराल में भी बड़े शहरों जैसी शैक्षणिक सुविधा उपलब्ध हो, जिसे अब साकार किया गया है।

इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि सुरेंद्र गोस्वामी, मुन्ना राम, हरेंद्र चौधरी, महेंद्र प्रसाद, विनोद प्रसाद, नवीन प्रसाद, धर्मेंद्र देव, मदन यादव, लक्ष्मण बैठा, छोटे लाल कुशवाहा, पप्पू यादव, अमरेंद्र मिश्र, बंशीधर मिश्रा, आनंद पाठक, शहादत अंसारी, अजय तिवारी, ज्ञानरंजन मिश्र, विनोद पासवान, लालमणि साव, अवध किशोर चौबे, अनिल चौधरी, हिरामन चौधरी सहित बड़ी संख्या में अभिभावक, छात्र एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।




