टॉप न्यूज़

मेराल ईदगाह में अकीदत के साथ अदा की गई ईद-उल-फितर की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ

विकास कुमार 

मेराल । ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर शनिवार को मेराल प्रखंड स्थित ईदगाह में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एकत्र होकर अकीदत और श्रद्धा के साथ नमाज अदा की। नमाज के बाद सभी ने देश और समाज में अमन-चैन, भाईचारा और खुशहाली के लिए दुआ मांगी। सुबह से ही ईदगाह में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। नए-नए कपड़ों में सजे बच्चे, युवा और बुजुर्गों ने नमाज अदा कर एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भाईचारे और सौहार्द का सुंदर माहौल देखने को मिला।

प्रशासनिक पदाधिकारी रहे मौजूद

ईद के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। इस दौरान सीओ सह प्रभारी बीडीओ यशवंत नायक, सुरजीत कुमार तथा एसआई संजय कुमार सिंह ईदगाह में मौजूद रहे और स्थिति का जायजा लिया।

 

जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों की भी उपस्थिति रही। मुखिया राम सागर महतो, मुखिया पति मुन्ना राम, बीडीसी नाथुन राम,नंदुलाल राम सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे और लोगों को ईद की शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा कारी कलामुद्दीन अंसारी, सदर मुख्तार अंसारी, अतहर अली अंसारी, जफीर अंसारी, तइयब अंसारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

भाईचारे का दिया संदेश

नमाज के बाद सीओ सह प्रभारी बीडीओ यशवंत नायक ने कहा कि ईद का त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारा और एकता का संदेश देता है। सभी लोगों से समाज में शांति बनाए रखने और एक-दूसरे के साथ मिलजुल कर रहने की अपील की गई। ईदगाह परिसर नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दी। जिससे पूरे क्षेत्र में खुशियों का माहौल बना रहा। वहीं घरों में पारंपरिक व्यंजन सेवईयो की लोगों ने जमकर आनंद लिया जिससे त्योहारों की मिठास बनी रहें। इस तरह से मेराल प्रखंड में ईद का त्योहार पारंपरिक तरीका से लोगों में उत्साह, आपसी भाईचारे और सौंहार्द के साथ संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!