आस्था डी.पी.एस. मेराल में वार्षिक रिपोर्ट कार्ड वितरण समारोह

विकास कुमार
मेराल। आस्था डी.पी.एस. मेराल विद्यालय में वार्षिक रिपोर्ट कार्ड वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के निर्देशक आशीष कुमार चौधरी ने बच्चों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और प्रेरणादायक संदेश दिया।

निर्देशक श्री चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि सभी बच्चे देश का भविष्य हैं और उनकी मेहनत, अनुशासन एवं लगन विद्यालय के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि अंक केवल क्षमता का एक हिस्सा हैं, जबकि असली सफलता अच्छे संस्कार, जिज्ञासा और सीखने की निरंतर इच्छा में निहित होती है। उन्होंने बच्चों को सत्य, परिश्रम और ईमानदारी के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी तथा शिक्षकों और अभिभावकों का सम्मान करने की बात कही। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि असफलताओं से घबराने के बजाय उनसे सीख लेकर आगे बढ़ना ही सफलता की कुंजी है।
इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं योगेंद्र कुमार (जूनियर गणित शिक्षक) नीतीश कुमार यादव (सीनियर हिंदी शिक्षक), विश्वजीत पटेल (सीनियर गणित एवं कंप्यूटर शिक्षक), मिस सुजाता मिश्रा (जूनियर विज्ञान एवं जीके शिक्षिका), मिस दिव्या जायसवाल (जूनियर अंग्रेजी शिक्षिका), मिस सैबुन खातून (जूनियर हिंदी शिक्षिका) एवं ऋषिकेश कुमार (सीनियर विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान शिक्षक) शामिल थे।

कक्षा अनुसार टॉपर्स की सूची इस प्रकार है:
अब्दुल नुरैन, आर्यन कुमार यादव, सुधीर कुमार,आर्यन कुमार यादव, ईशानी कुमारी, सोनी कुमारी,सूरज कुमार, नर्सरी: रितेश कुमार, एलकेजी पुष्पा कुमारी, यूकेजी राजेश कुमार, छात्र-छात्राओं ने टाॅपर बनें।
समारोह के दौरान बच्चों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल देखा गया। अंत में निदेशक ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया और बच्चों को निरंतर आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएँ दीं।



