क्राइमटॉप न्यूज़

200 रुपये की अवैध वसूली पकड़ी गई, पंप सील, FIR के आदेश

वायरल वीडियो ने खोली पोल, प्रशासन की छापेमारी में सच आया सामने

विकास कुमार 

मेराल । थाना क्षेत्र स्थित लातदाग के शिवनंदन फ्यूल पेट्रोल पंप पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पंप को सील कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में पेट्रोल-डीजल गैलन में देने के नाम पर उपभोक्ताओं से अवैध वसूली का आरोप लगाया गया था। जांच में मामला सही पाए जाने के बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की।

गढ़वा उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार के नेतृत्व में जांच टीम गठित की गई। टीम में मेराल के अंचल अधिकारी सह बीडीओ यशवंत नायक, थाना प्रभारी विष्णु कांत एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी शामिल थे।

गैलन में तेल चाहिए तो 200 रुपये अलग जांच में खुलासा

वायरल वीडियो में पेट्रोल पंप कर्मियों द्वारा गैलन में डीजल देने के बदले लगभग 200 रुपये अतिरिक्त मांगने की बात सामने आई थी। प्रशासनिक जांच में आरोप सही पाए गए। जांच रिपोर्ट मिलते ही एसडीओ ने पेट्रोल पंप को एहतियातन सील करवा दिया तथा संबंधित लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया।

जिले के पेट्रोल पंप संचालकों में मचा हड़कंप

कार्रवाई के बाद जिलेभर के पेट्रोल पंप संचालकों में हड़कंप की स्थिति है। प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि उपभोक्ताओं से अवैध वसूली या नियमों का उल्लंघन किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी देवानंद राम सहित प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस बल एवं संबंधित विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। एसडीओ ने बताया कि पूरे मामले की जानकारी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के एरिया सेल्स मैनेजर को भी भेज दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!