टॉप न्यूज़

स्कूल गया 13 वर्षीय छात्र लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई खोजबीन की गुहार

विकास कुमार 

मेराल । थाना क्षेत्र के संगबरिया गांव निवासी दिलीप साह का 13 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार मंगलवार 12 मई से लापता है। बताया गया कि शुभम मंगलवार सुबह रोज की तरह स्कूल जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन दोपहर बाद तक वापस घर नहीं लौटा। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। परिवार के लोगों ने गांव सहित आसपास के क्षेत्रों और रिश्तेदारों के यहां उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन शुभम का कहीं कोई पता नहीं चल सका। अंततः थक-हार कर बुधवार सुबह दिलीप साह ने मेराल थाना पहुंचकर पुलिस को लिखित आवेदन दिया और अपने स्तर से बच्चे की तलाश कराने की गुहार लगाई। परिजनों ने आम लोगों से भी शुभम को खोजने में सहयोग की अपील की है। बताया गया कि शुभम सरकारी स्कूल की ड्रेस पहने हुए है। उसका रंग गेहुआं गोरा, लंबाई लगभग 4 फीट 5 इंच तथा वह हिंदी भाषा बोलता है। परिवार ने अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी को इस हुलिया का बच्चा कहीं दिखाई दे तो इसकी सूचना मोबाइल नंबर 9693259562 अथवा 7903998611 पर दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!