हेलमेट जांच के साथ सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान तेज

सीख से सुरक्षा, टेक्नोलॉजी से परिवर्तन
विकास कुमार
गढ़वा। सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न थानों की पुलिस ने बिना हेलमेट वाहन चला रहे चालकों को रोककर उन्हें जागरूक किया। इस दौरान वाहन चालकों के बीच सड़क सुरक्षा से संबंधित पंपलेट का वितरण किया गया और नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से आम लोगों को सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गई। इसमें योजना, हिट एंड रन मुआवजा योजना, तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के नुकसान, हेलमेट व सीट बेल्ट की अनिवार्यता, मोबाइल फोन के उपयोग से होने वाले खतरे, नशे की हालत में ड्राइविंग के दुष्परिणाम, गलत दिशा में वाहन चलाने के जोखिम, इंडिकेटर और हेडलाइट के सही उपयोग सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई।अधिकारियों ने “रफ्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ” का संदेश देते हुए लोगों से सड़क नियमों का पालन करने की अपील की। इस मौके पर जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक संजय बैठा, सड़क अभियंत्रण विश्लेषक विनय रंजन तिवारी सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।




