टॉप न्यूज़

प्यासे राहगीरों के लिए पनशाला शुरू, ठंडा जल पिलाकर हुआ शुभारंभ

विकास कुमार 

गढ़वा । साहिजना रोड स्थित मिहिजाम होम्योपैथिक चिकित्सालय के पास आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ने पनशाला का शुभारंभ कर राहगीरों को ठंडा पानी व मिठाई वितरित की। इस मौके पर चिकित्सालय के संचालक रामानुज प्रसाद ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में हैंडपंप नहीं रहने के कारण आने जाने वाले को जल के अभाव में प्यासा भी रहना पड़ता है। आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ऐसी सेवा के लिए सदैव ही तत्पर रहता है। वही डी पी एस सेक्रेटरी कैलाश ने बताया कि इस भीषण धूप में जरूरत मंद राहगीरों को ठंडा पानी पिलाना पुनीत कार्य है । जल सेवा को पुनीत कार्य बताते हुए पर्यावरण संरक्षण और जल स्रोतों को सुरक्षित रखने की अपील की। इस दौरान कई आनंदमार्गियों की सक्रिय भागीदारी रही। वही मौके पर सभी लोगों ने इस भीषण गर्मी को देखते हुए जरूरतमंदों को नियमित जल उपलब्ध कराने का संकल्प लिया गया। इस कार्यक्रम में आरती दीदी,आशीष देव,ज्योत्सना देव एवं आभा रानी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!