आनंद मार्गियों ने आनंदमूर्ति के 105वें जन्मोत्सव पर भव्य आयोजन

विकास कुमार
गढ़वा। मुख्यालय स्थित सोनपुरवा में परम आराध्य तारक ब्रह्म बाबा आनंदमूर्ति के 105वें जन्मोत्सव के अवसर पर आनंद मार्गियों द्वारा आनंद पूर्णिमा हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जहां मेराल, श्री बंशीधर नगर, भवनाथपुर, रमना, रंका समेत जिले के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए और सामूहिक रूप से विविध कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के दौरान साधना, स्वाध्याय, “बाबा नाम केवलम” कीर्तन, आनंद वाणी पाठ, शोभायात्रा, प्रभात संगीत, तांडव व कोशिकी नृत्य प्रतियोगिता तथा क्विज का आयोजन किया गया। साथ ही जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरण कर “नर सेवा ही नारायण सेवा” के संदेश को साकार किया गया।

प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को भुक्ति प्रधान धर्मेंद्र देव एवं अन्य अतिथियों द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। प्रभात संगीत में अनुपमा देव व चाणक्य देव प्रथम, तांडव में रजत देव प्रथम तथा कोशिकी नृत्य में चित्रलेखा प्रथम रहीं।

इस अवसर पर वक्ताओं ने आनंदमूर्ति के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए उनके सिद्धांतों को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आनंदमार्गी बंधु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर आभा रानी, तृप्ति रानी,अनुपमा देव, ज्योति देव, साबित्री, रीना, गायत्री देव, ज्योत्सना , चित्रलेखा देव, आरती, निर्मला, पूजा देव, पूर्व भुक्ति प्रधान गिरिजानंद, दिनेश प्रसाद, डॉ रामानुज प्रसाद , राम जन्म, सूचित, डॉ लालमोहन , रजत देव, वेद प्रकाश देव, सतेंद्र , सच्चिदानंद, चन्दन, आशीष देव, रोहित देव, रमा देव, रागिनी देव, दिनकर देव, मिथलेश देव, प्रतिमा देव, आश्वी,धर्मवीर देव, अनुप देव, अमन देव, कैलाश, इंद्रजीत देव, मनोज देव, ज्योतिर्मय देव विश्वजीत देव सहित अनेकों आनंद मार्गी शामिल थे।


