टॉप न्यूज़

गरीब परिवार के सहारा बने मुखिया अजीज अंसारी, निजी खर्च से कराया मृतक का भोज

समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करें: अजीज अंसारी 

विकास कुमार 

मेराल । प्रखंड के ओखरगाडा पूर्वी पंचायत अंतर्गत जोगनी गांव में इंसानियत की मिसाल देखने को मिली। जोगनी गांव निवासी मुखदेव रजवार की मृत्यु के बाद आर्थिक तंगी से जूझ रहे उनके परिवार के सहयोग के लिए पंचायत के मुखिया अजीज अंसारी आगे आए और अपने निजी खर्च से मृतक भोज का पूरा आयोजन कराया। जानकारी के अनुसार मुखदेव रजवार काफी गरीब परिवार से थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। इलाज के अभाव और आर्थिक परेशानी के बीच उनकी मौत हो गई। अपने पीछे वे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं। परिवार की स्थिति अत्यंत दयनीय होने की जानकारी मिलने पर मुखिया अजीज अंसारी ने मानवीय पहल करते हुए भोज कार्यक्रम का संपूर्ण खर्च उठाने की जिम्मेदारी ली।

मुखिया अजीज अंसारी ने बताया कि दुख की इस घड़ी में परिवार को सहयोग की जरूरत थी। समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। उनके इस कार्य की गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में काफी सराहना हो रही है। भोज कार्यक्रम में लालजी रजवार, उप मुखिया नसीमुद्दीन अली, हुसैन खान, रसीद अंसारी, राकेश मेहता, सद्दाम हुसैन, चंदन मेहता, राहुल मेहता, मुकेश मेहता सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!