एसजीएन मॉडर्न किंडर गार्टन विद्यालय का 22वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

विकास कुमार
मेराल। बंका रोड स्थित एसजीएन मॉडर्न किंडर गार्टन विद्यालय में शुक्रवार को विद्यालय का 22वां स्थापना दिवस उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के बीच विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के निदेशक धर्मेंद्र देव ने कहा कि विद्यालय आज अपना 22वां स्थापना दिवस मना रहा है। उन्होंने विद्यालय के विकास में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से विद्यालय का मूल्यांकन करने, नई योजनाएं बनाने तथा विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने का अवसर मिलता है, जिससे बेहतर परिणाम प्राप्त होते हैं।

स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के बॉयज वर्ग में रंजन यादव, शिवम सोनी, अंजन यादव, आदित्य कुमार, रिशु कुमार, जय कुमार एवं आयुष कुमार की टीम विजयी रही। वहीं गर्ल्स वर्ग में खुशी सोनी, चाहत कुमारी, आरुषि कुमारी, अम्बे कुमारी एवं आफरीन की टीम ने जीत हासिल की। चेस प्रतियोगिता में खुशी सोनी, निशु कुमारी एवं शौर्य गुप्ता विजेता बने। कैरम प्रतियोगिता में फैजान राजा, दैविक एवं सत्यम कुमार ने सफलता प्राप्त की।

राइटिंग प्रतियोगिता में हनी ने प्रथम, आरुषि ने द्वितीय तथा दीपिका भारती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रीडिंग प्रतियोगिता में आरुषि कुमारी प्रथम, नित्यम कुमार द्वितीय एवं आकृति कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं ड्राइंग प्रतियोगिता में अंकित राज प्रथम, आयत प्रवीण द्वितीय तथा सोनाक्षी तृतीय स्थान पर रहीं। संगीत प्रतियोगिता में चाणक्य देव को सम्मानित किया गया। साथ ही गत शैक्षणिक सत्र में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले मुकेश कुमार को प्रथम स्थान के लिए पुरस्कृत किया गया।

विद्यालय के विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। इनमें नर्सरी से श्वेता कुमारी, एलकेजी से नित्यांश कुमार, यूकेजी से आदर्श विश्वकर्मा, प्रथम वर्ग से दुर्गेश कुमार, द्वितीय से आकृति कुमारी, तृतीय से मुकेश कुमार, चतुर्थ से वीणा कुमारी, पंचम से संस्कृति कुमारी, सप्तम से दीपिका कुमारी तथा अष्टम से आरुषि को प्रथम स्थान के लिए पुरस्कृत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक संजय कुमार गुप्ता, पंकज कुमार पासवान, रामाशीष राम, संजय ठाकुर, राहुल कुमार, खुशबू कुमारी, पूजा कुमारी, आकाशदीप, प्रदीप कुमार, पंकज चौधरी सहित सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।



