टॉप न्यूज़

 

मेराल। डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर किस्मती कॉलेज ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग कैंपस में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के सचिव वीरेंद्र प्रसाद, निदेशक लव कुमार, उप प्राचार्य विकास कुमार मिश्रा, राधिका नेत्रालय के संचालक डॉ. सुशील कुमार, शंकर प्रताप देव इंटर कॉलेज के प्रोफेसर अरविन्द प्रसाद गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोगों द्वारा बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधन एवं शिक्षकों ने बाबा साहब के जीवन, संघर्ष और समाज के प्रति उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों को उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने भाषण, कविता एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की। संस्थान के सचिव वीरेंद्र प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज में समानता, शिक्षा और अधिकारों के लिए जो संघर्ष किया, वह आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने बाबा साहब के विचारों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन का वातावरण उत्साह, श्रद्धा एवं सामाजिक जागरूकता से ओत-प्रोत रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!