टॉप न्यूज़

विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ दी गई विदाई

शिक्षकों ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर संकल्प और मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया

विकास कुमार 

मेराल । एस. डी. मेमोरियल एकेडमी में वर्ग आठ के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय से आगे की पढ़ाई के लिए प्रस्थान कर रहे विद्यार्थियों के सम्मान में विद्यालय के ही विद्यार्थियों द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उपहार भेंट करने के साथ-साथ रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। गौरतलब है कि कक्षा आठ के विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षा आगामी 24 फरवरी से प्रारंभ होने वाली है। इस अवसर पर विद्यार्थियों को आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन देते हुए विद्यालय के निदेशक ब्रजेश कुमार मिश्र ने कहा कि जीवन में समय की पाबंदी, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण को मूल मंत्र बनाकर आगे बढ़ना चाहिए।

कार्यक्रम में शिक्षक अमरेंद्र कुमार मिश्र, पीयूष पांडे, मृत्युंजय पांडे, धर्मेंद्र कुमार, आनिमा कुजूर, अंशु कुमारी, मीना केरकेट्टा, बबीता देवी, नसरीन, जे.पी. पांडे सहित अन्य शिक्षकों ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर संकल्प और मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।आठवीं बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वाले शिवम कुमार, शशि शेखर, पूजा कुमारी, पवन रजक, अजमेर-उल-हक, पवन सोनी, रिंकू कुमारी, फैजाना नाज, पीहू कुमारी, सुहाना नाज, राज प्रिया, आर्शी खातून, अलिजा प्रवीण, सना प्रवीण सहित सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ विदाई दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!