
जनसेवा के उद्देश्य से चुनावी मैदान में उतरी हूं जनता का आशीर्वाद मिला तो वार्डों की होगी समस्या दूर : पूजा कुमारी
विकास कुमार
गढ़वा। नगर निकाय चुनाव को लेकर जिले में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में गढ़वा नगर परिषद के वार्ड संख्या 11 से वार्ड पार्षद पद के लिए पूजा कुमारी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान समर्थकों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली, जिससे पूरा माहौल चुनावी रंग में रंगा नजर आया।

पूजा कुमारी, पति कमल किशोर चौबे के साथ चिनिया रोड स्थित नेहरू नगर आवास से समर्थकों के साथ निर्धारित समय पर गढ़वा प्रखंड कार्यालय पहुँचीं, जहाँ उन्होंने निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र जमा किया। इस अवसर पर कई सामाजिक कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे। नामांकन के बाद समर्थकों ने नारेबाजी कर उनका उत्साह बढ़ाया।

नामांकन के उपरांत मीडिया से बातचीत में पूजा कुमारी ने कहा कि वे जनसेवा के उद्देश्य से चुनाव मैदान में उतरी हैं। उन्होंने कहा कि यदि जनता का आशीर्वाद मिला तो वार्ड की मूलभूत समस्याओं—जैसे सड़क, नाली, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, स्वच्छता तथा बरसात के दिनों में जलजमाव की समस्या—का समाधान उनकी पहली प्राथमिकता होगी। साथ ही महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों के हित में योजनाओं को धरातल पर उतारने का संकल्प भी उन्होंने दोहराया। नगर निकाय चुनाव को लेकर वार्ड क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियाँ तेज हो गई हैं और आने वाले दिनों में प्रचार अभियान के और गति पकड़ने की संभावना है।
इस अवसर पर युगल किशोर चौबे (सेवानिवृत्त शिक्षक), डी.पी. सिंह, निरंजन प्रसाद गुप्ता, मिथिलेश देव, कुमार प्रकर्ष, श्रीवास्तव, राहुल जायसवाल, दिगेश सिंह, मनोज पाठक, अनिल गुप्ता, मनोज चौबे, शशि पाल, सत्येंद्र पाल, बेबी देवी, प्रमिला देवी, प्रभा देवी, नीरज प्रकाश चौबे, रामनिवास चौबे, शिवम दुबे, अंकित दुबे, अभिषेक पांडे, अरुणजय द्विवेदी, संत तिवारी, राकेश तिवारी, मुकेश तिवारी, स्वाति चौबे, कौशल किशोर चौबे, सरिता देवी, अश्विनी मिश्रा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।



