मुखिया ने पंचायत क्षेत्र के सहायक आचार्य बने शिक्षकों को किया सम्मानित

मुखिया ने पंचायत क्षेत्र के सहायक आचार्य बने शिक्षकों को किया सम्मानित

विकास कुमार
मेराल। प्रखंड परिसर स्थित मेराल पूर्वी पंचायत के सभागार में रविवार को मुखिया रामसागर महतो की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंचायत क्षेत्र से सहायक आचार्य के रूप में चयनित चार शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह में विधायक प्रतिनिधि डॉ. लालमोहन, महेंद्र प्रसाद, कृष्ण प्रसाद कुशवाहा, वार्ड सदस्य विनोद चौधरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। मुखिया पद से त्यागपत्र देकर सहायक आचार्य बनीं सुषमा कुशवाहा, सीमा पटवा, रामाशीष पटवा एवं जुनैद आलम को अंगवस्त्र एवं गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुखिया रामसागर महतो नवनियुक्त सहायक आचार्यों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने-अपने विद्यालयों में बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ संस्कार युक्त शिक्षा भी दें, ताकि बच्चे ज्ञानवान होने के साथ संस्कारवान बनकर समाज और क्षेत्र का नाम रोशन करें।

कार्यक्रम में शिक्षक विनोद कुशवाहा, इंजीनियर रोहित कुमार, विनेश मेहता सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।



