राजनीति

बिहार चुनाव में एनडीए की जबरदस्त बढ़त मेराल में मनाया जश्न

बिहार चुनाव में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

बिहार चुनाव में एनडीए की जबरदस्त बढ़त मेराल में मनाया जश्न

विकास कुमार

मेराल। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिहार चुनाव में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलने पर मेराल बस स्टैंड में जमकर आतिशबाजी नारेबाजी करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई। मौके पर विधायक प्रतिनिधि डॉ लाल मोहन ने कहा कि महागठबंधन फेल हो चुका है जनता का भरोसा भाजपा एनडीए के साथ जबरदस्त बढ़त बनाई है। महागठबंधन मतलब जंगलराज विकास ठप होना माना जाता है। किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष उदय कुमार कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार ही विकास का वाहक है। राजद, कांग्रेस, झामुमो महागठबंधन में सिर्फ अपनी झोली भरने की परंपरा है जबकि भाजपा का सोच सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास है इसलिए जनता भाजपा सरकार चाहती है। भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार जायसवाल एवं रुपू महतो ने कहा कि बिहार की जनता महागठबंधन के चरित्र को ठीक से समझ चुकी है अब झारखंड की जनता को भी समझना होगा आने वाले समय में झारखंड की जनता भी यहां एनडीए सरकार बनाने के लिए तैयार है। महागठबंधन का सुपड़ा साफ हो जाएगा। मौके पर दक्षिणी मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष ज्ञान रंजन चौबे,युवा मोर्चा अध्यक्ष उत्तरी मंडल रामाकांत गुप्ता, जिला कार्य समिति सदस्य कृष्णा प्रसाद कुशवाहा, दुलदुलवा मुखिया राम प्रताप साव,भोला पासवान,धनंजय चौधरी,आनंद चंद्रवंशी, अमित शाह,नरेश सिंह,रामकुमार महतो,उदय चंद्रवंशी,विजय प्रसाद, वीरेंद्र ठाकुर, संदीप दुबे,लालमुनी साव, धनंजय शर्मा, विनय चौधरी इत्यादि अनेको लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!