क्राइमटॉप न्यूज़

गढ़वा में भीषण सड़क हादसा में, दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत

ब्रेकिंग न्यूज़…

शादी से पहले युवक की मौत, इकलौते बेटे ने भी तोड़ा दम

विकास कुमार 

गढ़वा । जिले से देर रात एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। एनएच 39 पर खजुरी पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप वैन ने बुलेट बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान मेराल के मनीष कुमार (25 वर्ष) पिता उदय राम और हारादाग के विशाल कुमार (18 वर्ष) पिता सुकुल राम के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक देर रात एक रिश्तेदार को गढ़वा स्टेशन छोड़कर वापस मेराल लौट रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मवेशी लदा तेज रफ्तार पिकअप वैन ने बाइक को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और बुलेट मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सबसे दर्दनाक बात यह है कि मनीष कुमार की शादी अगले महीने 19 मई को होने वाली थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन इस हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया।

वहीं विशाल कुमार अपने परिवार का इकलौता बेटा था, जिसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही गढ़वा सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस फरार वाहन और चालक की तलाश में जुटी हुई है। इस घटना से पूरे इलाके में हादसे के बाद शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!