टॉप न्यूज़

पाराडाइज पब्लिक स्कूल में शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी आयोजित, शैक्षणिक गुणवत्ता पर हुई चर्चा

विकास कुमार 

मेराल । प्रखंड मुख्यालय स्थित पाराडाइज पब्लिक स्कूल, लखेया रोड मेराल में प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सगुनी यादव की अध्यक्षता में शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता एवं बौद्धिक क्षमता पर विस्तार से समीक्षा की गई।

कार्यक्रम में स्कूल के निदेशक इंजीनियर इमाम ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा से पूर्व बच्चों को मानसिक रूप से तैयार करना बेहद आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों की पढ़ाई में सहयोग करें, उन्हें मोबाइल फोन से दूर रखें तथा संतुलित आहार उपलब्ध कराएं। साथ ही घर पर पढ़ाई के लिए एक अनुशासित दिनचर्या बनाने पर भी जोर दिया।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि विद्यालय में वर्तमान में निशुल्क नामांकन प्रक्रिया चल रही है। आर्थिक रूप से कमजोर एवं पढ़ाई के इच्छुक बच्चों को स्कूल द्वारा नि:शुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी। ऐसे अभिभावक विद्यालय आकर अपने बच्चों का नामांकन करा सकते हैं।

गोष्ठी में अभिभावक के रूप में जुमराती अंसारी, राजेंद्र राम, महेंद्र कुमार, विजय राम, नितीश कुमार, बम्भोला पासवान सहित अन्य लोग उपस्थित थे। वहीं शिक्षकों में सुधीर कुमार, फिरदौस आलम, सरफराज अंसारी, प्रिया कुमारी, तेजस्वी साहू, रेखा कुमारी एवं राजा प्रक्षित दुबे सहित कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!