मां शायर देवी धाम में छठ महापर्व की झलक, “जय छठी मईया” नाटक ने मोहा दर्शकों का मन

विकास कुमार
मेराल । प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रसिद्ध मां शायर देवी धाम में आयोजित छठे वार्षिक महोत्सव के छठे दिन मंगलवार की शाम रंगमंच पर आस्था और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। जय बजरंग ड्रामा पार्टी के स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत “जय छठी मईया” नाटक ने छठ महापर्व की महिमा को जीवंत कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। नाटक में छठ पर्व की पवित्रता, प्रकृति से जुड़ाव, पारिवारिक एकता और श्रद्धा-भक्ति को बेहद प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया। कलाकारों के सशक्त अभिनय और भावपूर्ण प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को देर रात तक बांधे रखा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी ने नाट्य मंचन की सराहना करते हुए क्षेत्रवासियों को चैती छठ की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देवी धाम संचालन समिति की प्रशंसा करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से मां शायर देवी धाम आज पूरे प्रदेश में अपनी पहचान बना रहा है।

इस मौके पर अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रघुराई राम ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए स्थानीय कलाकारों के उत्साहवर्धन की बात कही। कार्यक्रम की शुरुआत में संचालन समिति द्वारा अतिथियों का अंगवस्त्र और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर संचालन समिति के मुख्य संरक्षक संजय भगत, अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि विजय प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि डॉ. लालमोहन, मुखिया राम सागर महतो, बलराम कृष्ण शर्मा, सुनील सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। देर रात तक चले इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोगों ने छठ महापर्व की महिमा पर आधारित नाटक का आनंद


