टॉप न्यूज़

ज्योति कुमारी ने नीट परीक्षा में पाई सफलता, परिवार और क्षेत्र का बढ़ाया मान

ज्योति कुमारी ने इस सफलता का पूरा श्रेय दिया माता-पिता, दादा-दादी एवं अभिभावकों को 

विकास कुमार 

मेराल। प्रखंड क्षेत्र के हासनदाग पंचायत के पूर्व मुखिया दुखन चौधरी व उनके बड़े पुत्र निर्मल चौधरी की पुत्री ज्योति कुमारी ने चिकित्सा प्रवेश परीक्षा नीट (NEET) में पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर पूरे परिवार के साथ-साथ क्षेत्र का नाम रौशन किया है। ज्योति कुमारी ने नीट परीक्षा में 374 अंक प्राप्त कर अपनी मेहनत, लग्न और आत्मविश्वास का शानदार परिचय दिया। पहली ही कोशिश में मिली इस सफलता से परिजनों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। ज्योति के पिता निर्मल चौधरी टाटा कंपनी में कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं। पढ़ाई के दौरान परिवार ने हर कदम पर उनका उत्साहवर्धन किया, जिसका परिणाम आज उनकी सफलता के रूप में सामने आया है। अपनी उपलब्धि पर ज्योति कुमारी ने कहा कि इस सफलता का पूरा श्रेय वह अपने माता-पिता, दादा-दादी और परिवार के सभी अभिभावकों को दी हैं। उन्होंने बताया कि परिवार के सहयोग, शिक्षकों के मार्गदर्शन और नियमित मेहनत से यह मुकाम हासिल करना संभव हो पाया है।ज्योति की इस उपलब्धि पर हासनदाग पंचायत सहित पूरे मेराल क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। स्थानीय लोग, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। लोगों को उम्मीद है कि वह आगे चलकर एक सफल चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!