टॉप न्यूज़

हिंदुस्तान ओलंपियाड में एस डी मेमोरियल एकेडमी का शानदार प्रदर्शन, विद्यार्थियों को मिला सम्मान

 

विकास कुमार 

मेराल। हिंदुस्तान अखबार द्वारा सत्र 2025-26 में आयोजित हिंदुस्तान ओलंपियाड परीक्षा में शामिल एस डी मेमोरियल एकेडमी के विद्यार्थियों को गुरुवार को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। विद्यालय के करीब तीन दर्जन छात्र-छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिला स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई। फकरे आलम ने 74.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने ग्रुप में जिला में चौथा स्थान हासिल किया। वहीं सूर्यकांत गुप्ता ने 74 प्रतिशत अंक लाकर जिला में पांचवां स्थान प्राप्त किया। अक्सा प्रवीण ने अपने वर्ग में छठा तथा ऋषिकांत गुप्ता ने 77 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सातवां स्थान हासिल किया। इसके अलावा वर्षा गुप्ता, पुनीत कुमार, हिमांशु कुमार, आराध्या पांडेय, ए आनंद कुमार, आरजू मुस्तफा, कुश कुमार, लव कुमार, सुशील कुमार, हर्षिता चौबे, आदर्श कुमार, सबा प्रवीण, अनुराधा कुमारी, रोशन प्रजापति, दीपिका कुमारी, आदित्य सहित अन्य विद्यार्थियों को भी हिंदुस्तान ओलंपियाड का प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया गया। विद्यालय के निदेशक ब्रजेश कुमार मिश्र ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने से छात्रों को परीक्षा का पैटर्न समझने, तैयारी करने और ओएमआर शीट भरने जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलती हैं, जो भविष्य में काफी उपयोगी साबित होती हैं। इस अवसर पर प्राचार्य अरुण कुमार, अमरेंद्र कुमार मिश्र, मृत्युंजय पांडेय, जयप्रकाश पांडेय, धर्मेंद्र पासवान, इरशाद आलम, अंशु जायसवाल, देव कीर्ति टोप्पो, मीना केरकेट्टा, बबीता कुमारी, एनिमा कुजूर, नसरीन खातून सहित विद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!