टॉप न्यूज़

भाजपा कार्यकर्ताओं ने इंडी गठबंधन का पुतला फूंका

विकास कुमार 

मेराल । नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर राजनीतिक माहौल एक बार फिर गरमा गया है। बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने मेराल उत्तरी एवं दक्षिणी मंडल के मेराल बस स्टैंड में इंडी गठबंधन के नेताओं का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “इंडी गठबंधन मुर्दाबाद” और “महिला विरोधी मुर्दाबाद” जैसे नारे लगाकर पूरे इलाके का माहौल गर्म कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा गढ़वा जिला अध्यक्ष उदय कुमार कुशवाहा ने कहा कि मोदी सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार ऐतिहासिक फैसले ले रही है, लेकिन विपक्षी दल हर बार महिलाओं के हित में लिए गए बड़े निर्णयों का विरोध करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लागू होने से रोकने का प्रयास महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ है। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता हरेंद्र द्विवेदी ने कहा कि इस विधेयक के लागू होने से महिलाओं को 33 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित होती, लेकिन विपक्षी दलों ने इसमें बाधा खड़ी कर महिला सशक्तिकरण की राह रोकने का काम किया है।पुतला दहन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में उत्तरी मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार केसरी,दक्षिणी मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष समरुन बीबी,महामंत्री देवाकांत ओझा, जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार जायसवाल, मेराल प्रखंड विधायक प्रतिनिधि डॉक्टर लालमोहन,अमित शाह,आनंद चंद्रवंशी, सत्येंद्र पाल,वीरेंद्र ठाकुर, राधेश्याम यादव,बल्केश्वर ठाकुर, वीरेंद्र चौधरी,देवव्रत कुमार मेहता, मथुरा बैठा, भोला पासवान,सुरेश साव,सत्येंद्र सिंह,नरेश सिंह,विनय चौधरी, इत्यादि अनेको लोग शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!