टॉप न्यूज़

विश्व पृथ्वी दिवस पर एसजीएन मॉडर्न किंडर गार्टन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

हमारी शक्ति, हमारा ग्रह पृथ्वी” थीम पर पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश

विकास कुमार 

मेराल । विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर मेराल मुख्यालय स्थित बंका रोड के एसजीएन मॉडर्न किंडर गार्टन विद्यालय में आनंद मार्ग प्रचारक संघ द्वारा पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष पृथ्वी दिवस की थीम “हमारी शक्ति, हमारा ग्रह पृथ्वी” रही, जो नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने, प्लास्टिक प्रदूषण कम करने और स्थायी भविष्य के लिए सामुदायिक भागीदारी पर केंद्रित है। कार्यक्रम के दौरान लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए तत्काल और व्यावहारिक कदम उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर आनंद मार्ग प्रचारक संघ के भुक्ति प्रधान सह विद्यालय के निदेशक धर्मेंद्र देव ने संबोधित करते हुए कहा कि संपूर्ण जीव जगत के अस्तित्व के लिए पृथ्वी का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पृथ्वी प्रत्येक जीव—मानव, पशु-पक्षी और वनस्पति—के लिए जीवन का आधार है, इसलिए इसके संरक्षण हेतु हम सभी को सामूहिक रूप से जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने लोगों से प्रतिवर्ष वृक्षारोपण करने और पौधों के संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की। साथ ही जल स्रोतों को प्रदूषित होने से बचाने, वर्षा जल संचयन, बिजली बचाने, कचरे को निर्धारित स्थान पर डालने, जीव-जंतुओं के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करने और नजदीकी कार्यों के लिए पैदल या साइकिल का उपयोग करने पर जोर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि कागज, ईंधन और भोजन का सदुपयोग करना तथा फलों के बीजों को एकत्र कर खाली स्थानों पर रोपण करना या नर्सरी तैयार कर नि:शुल्क पौधा वितरण करना हम सभी का परम कर्तव्य है। इससे धरती को सुंदर और बेहतर जीवन के योग्य बनाया जा सकता है। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!