टॉप न्यूज़

उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को किया रवाना

वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन अत्यंत आवश्यक : उपायुक्त

 

विकास कुमार 

गढ़वा। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के अंतर्गत सोमवार को उपायुक्त गढ़वा दिनेश यादव, पुलिस अधीक्षक अमन कुमार तथा जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को रवाना किया। इस अवसर पर उपायुक्त दिनेश यादव ने कहा कि नए वर्ष की शुरुआत के साथ ही राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन 01 जनवरी से 31 जनवरी तक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष सड़क सुरक्षा माह की थीम “सीख से सुरक्षा, तकनीक से परिवर्तन” पर आधारित है।

वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन अत्यंत आवश्यक : उपायुक्त

उपायुक्त ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि नए वर्ष के अवसर पर सड़क पर अपनी जिम्मेदारियों को और अधिक गंभीरता से समझने की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से शराब पीकर वाहन नहीं चलाने, तेज गति से वाहन न चलाने तथा वाहन चलाते समय सभी यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने की अपील की। उन्होंने विशेष रूप से युवा वर्ग से आग्रह किया कि दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनें तथा पूरी सावधानी बरतें। उपायुक्त ने कहा कि जीवन अमूल्य है और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यातायात नियमों का पालन बेहद जरूरी है।

जागरूकता रथ के माध्यम से आमजन होंगे जागरूक

उपायुक्त ने बताया कि जागरूकता रथ के माध्यम से जिले के प्रमुख चौक-चौराहों एवं हाट-बाजारों में सड़क सुरक्षा से संबंधित ऑडियो क्लिप प्रसारित कर आमजनों को जागरूक किया जाएगा। इन क्लिप्स के जरिए हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व तथा यातायात नियमों के पालन के लाभों की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा माह के दौरान लोगों को जागरूक करने हेतू विभिन्न प्रकार के अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!