टॉप न्यूज़

डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर मेराल के लखेया में भव्य शोभायात्रा, महापुरुषों के जयघोष से गूंजा क्षेत्र

विकास कुमार 

मेराल । भारत रत्न, संविधान निर्माता एवं सामाजिक न्याय के महानायक बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती समारोह तथा प्रतिमा अनावरण के पावन अवसर पर शुक्रवार को ग्राम लखेया में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र का माहौल पूरी तरह उत्साह, श्रद्धा और सम्मान से सराबोर दिखा।

शोभायात्रा की शुरुआत यूरिया नदी क्षेत्र से हुई, जो लखेया, रेंजों और गोंदा होते हुए लखेया मोड़ तक पहुंची तथा पुनः वापस आकर संपन्न हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं और ग्रामीणों ने बाइक रैली में भाग लिया। प्रतिभागियों के हाथों में नीले झंडे और गले में नीली पट्टी थी, जो बाबा साहेब के विचारों और सामाजिक समरसता का प्रतीक बनी रही।

पूरे मार्ग में “जय भीम” के नारों से वातावरण गूंजता रहा। लोगों ने पूरे जोश और गर्मजोशी के साथ महापुरुषों के सम्मान में जयघोष किया। रैली के दौरान

बाबा साहेब अमर रहें”,

“बिरसा मुंडा अमर रहें”,

“ललई सिंह यादव अमर रहें”,

“बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा अमर रहें”,

“कर्पूरी ठाकुर अमर रहें”,

“महात्मा ज्योतिबा फुले अमर रहें”,

“माता सावित्रीबाई फुले अमर रहें”,

“छत्रपति शाहूजी महाराज अमर रहें”,

और “कांशीराम अमर रहें” जैसे नारों से क्षेत्र गुंजायमान रहा।

यह शोभायात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि महापुरुषों के विचारों, सामाजिक समानता, शिक्षा और न्याय के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का एक प्रेरणादायी प्रयास साबित हुई। ग्रामीणों ने बाबा साहेब और अन्य महान विभूतियों के आदर्शों पर चलने का संकल्प भी लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!