टॉप न्यूज़

आधार कार्ड मिलने से मुसहर परिवारों के चेहरे खिले, अब मिलेंगी सरकारी योजनाओं की सुविधाएं

विकास कुमार 

मेराल। पूर्वी पंचायत के खरवार टोला स्थित यूरिया नदी किनारे रहने वाले आठ मुसहर परिवारों के लिए आधार कार्ड बनना किसी बड़ी खुशी से कम नहीं है। वर्षों से सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित ये परिवार अब मुख्यधारा से जुड़ने की उम्मीद में उत्साहित नजर आ रहे हैं। आधार कार्ड हाथ में आते ही परिवारों के चेहरों पर खुशी साफ झलकने लगी।इस पहल का श्रेय वार्ड नंबर 12 के वार्ड सदस्य विनोद चौधरी को दिया जा रहा है। मुसहर परिवारों ने उनके प्रति आभार जताते हुए कहा कि अब उन्हें राशन, पेंशन, गैस कनेक्शन, आयुष्मान कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने का रास्ता खुल गया है।

वार्ड सदस्य विनोद चौधरी ने बताया कि आधार कार्ड नहीं होने के कारण ये परिवार लंबे समय से सरकारी सुविधाओं से वंचित थे। लगातार प्रयास के बाद सभी का आधार कार्ड बनवाया गया है। अब उन्हें विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा। आधार कार्ड प्राप्त करने वालों में विजय मुसहर, अरुण मुसहर, सविता देवी, निरहुआ मुसहर, लालो मुसहरिन, रीना मुसहरिन, पार्वती देवी और शंभू मुसहर शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!