आस्था डीपीएस स्कूल में डिजिटल स्मार्ट क्लास एवं साइंस लैब का हुआ शुभारंभ

विकास कुमार
मेराल। आस्था डी पी एस स्कूल में रविवार को डिजिटल स्मार्ट क्लास एवं साइंस लैब का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन आर के पब्लिक स्कूल के निदेशक अलख नाथ पांडे, मदन प्रसाद केशरी, सुशील केशरी तथा विद्यालय के निदेशक आशीष आस्था ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

उद्घाटन समारोह के अवसर पर कई गणमान्य लोग, अभिभावक एवं बच्चे उपस्थित रहे। इस अवसर पर निदेशक अलख नाथ पांडे ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आज काफी बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बच्चों को डिजिटल माध्यम से शिक्षा दी जा रही है, ताकि वे पढ़ाई के प्रति अधिक जागरूक हो सकें। उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में कम फीस के बावजूद बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है, जिसका लाभ विद्यार्थियों को अवश्य लेना चाहिए।

निदेशक मदन प्रसाद केशरी ने कहा कि शिक्षकों को लगन और निष्ठा के साथ बच्चों को शिक्षा देनी चाहिए, ताकि उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। वहीं आस्था डीपीएस के निदेशक आशीष आस्था ने बताया कि नर्सरी से लेकर आठवीं कक्षा तक के बच्चों को डिजिटल माध्यम से शिक्षा दी जाएगी।कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों को अंगवस्त्र एवं डायरी देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सुशील केशरी, एम जी पीएस पथरा के निदेशक अमरेंद्र चौरसिया, सुजीत चौरसिया, सुभाष चौरसिया, धीरज मिश्रा, गौतम कुमार, नीतीश कुमार यादव, दिव्या जायसवाल, लक्ष्मी कुमारी, तौहीद अंसारी, बी के शर्मा, चंदेश्वर ठाकुर सहित अनेक लोग उपस्थित थे।






