टॉप न्यूज़देशराजनीति

महिला आरक्षण पर झामुमो का बड़ा हमला, केंद्र की मंशा पर उठे सवाल

विकास कुमार 

गढ़वा । महिला आरक्षण को लेकर जिले की राजनीति गरमा गई है। झामुमो जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र साव ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि जातीय जनगणना के बिना 33% महिला आरक्षण लागू करना सामाजिक न्याय के साथ अन्याय है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जनता को भ्रमित कर रही है और बिना सही आंकड़ों के पिछड़े, दलित व आदिवासी वर्ग की महिलाओं को उचित भागीदारी नहीं मिल पाएगी। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि पहले देशभर में जातीय जनगणना कराई जाए, उसके बाद ही महिला आरक्षण कानून को लागू किया जाए, ताकि समाज के हर वर्ग की महिलाओं को न्याय मिल सके। इस बयान के बाद गढ़वा समेत पूरे क्षेत्र की राजनीति गरमा गई है। राजनीतिक गलियारों में इस मुद्दे को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है और आने वाले दिनों में बयानबाज़ी और भी तेज होने के सर हैं। इस बयान के बाद गढ़वा की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और मुद्दा चर्चा का केंद्र बन गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!