प्रखंड परिसर में धूमधाम से मना होली मिलन समारोह, सीओ यशवंत नायक ने दिया सौहार्द का संदेश

विकास कुमार
मेराल। प्रखंड मुख्यालय परिसर में सोमवार को होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सीओ सह प्रभारी बीडीओ यशवंत नायक ने किया। इस अवसर पर प्रखंड व अंचल के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा मिठाइयां खिलाकर खुशियां साझा की।

समारोह के दौरान सांस्कृतिक रंग भी देखने को मिला। सीआई संजीव पांडे, रोजगार सेवक अभिमन्यु तिवारी सहित अन्य कर्मियों ने होली गीत प्रस्तुत कर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। पूरे परिसर में रंग, उमंग और भाईचारे की भावना साफ झलक रही थी।
इस मौके पर सीओ यशवंत नायक ने सभी प्रखंड वासियों को होली की बधाई देते हुए कहा कि होली खुशियों और आपसी प्रेम का त्योहार है। इसे शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाना चाहिए ताकि क्षेत्र में आपसी एकता और सद्भाव बना रहे।
कार्यक्रम में प्रधान सहायक मुरारी मिश्र, रामनाथ भगत, सुनील कुमार, एमओ शशि कुमार कच्छप, एजीएम बसंत पांडे, कर्मचारी संजीव कुमार, मुकेश किस्को, कंप्यूटर ऑपरेटर गौतम कुमार, अखिलेश कुमार, अमन कुमार, वीरेंद्र राम, लक्ष्मण बैठा, सुरकेश बैठा, मुरली यादव, सगुनी यादव, मुखिया वीरेंद्र नाथ तिवारी, अनिल कुमार, उदय कुमार सहित सभी प्रखंड एवं अंचल कर्मी उपस्थित रहे। होली मिलन समारोह ने प्रखंड परिसर में आपसी सहयोग, समर्पण और सद्भाव का संदेश दिया।


