टॉप न्यूज़

शादी विवाह या अन्य समारोह में जाने से पहले थाना को करें सूचित: थानाप्रभारी

 

विकास कुमार 

मेराल । थाना प्रभारी विष्णु कांत ने निर्देश जारी किया है की थाना क्षेत्र के सभी गांवों में शादी विवाह या अन्य समारोह में घर का पूरा परिवार बाहर जा रहे हैं तो पुलिस गश्ती बल के द्वारा उस घर का सुरक्षा दृष्टिकोण को देखते हुए निगरानी किया जाएगा। थाना प्रभारी मेराल विष्णु कांत ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके क्षेत्र में कोई परिवार शादी-विवाह अथवा किसी अन्य समारोह के कारण पूरा परिवार घर से बाहर जा रहा है, तो इसकी सूचना पूर्व में थाना प्रभारी, किसी अन्य पुलिस पदाधिकारी अथवा संबंधित चौकीदार को अवश्य दें। इससे पुलिस द्वारा संबंधित घर पर निगरानी रखी जा सकेगी और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचाव संभव होगा। यह कदम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में अत्यंत आवश्यक है। इस महत्वपूर्ण सूचना को जनहित में घर-घर तक पहुँचाने में सहयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!