टॉप न्यूज़

चयनित किसानों के बीच सब्जी बीज का वितरण

विकास कुमार

मेराल। मेराल पूर्वी पंचायत सचिवालय में सब्जी उत्पादन करने वाले चयनित किसानों के बीच सब्जी बीज का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बीटीएम प्रवीण मिश्रा, किसान मित्र वीरेंद्र महतो एवं रुपू महतो उपस्थित रहे। बीटीएम प्रवीण मिश्रा ने बताया कि जिला उद्यान विभाग द्वारा चयनित किसानों को तकनीकी विधि से सब्जी की खेती प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लौकी,टमाटर, बैंगन, भिंडी, करेला तथा मिर्च सहित विभिन्न सब्जियों के बीज उपलब्ध कराए गए। उन्होंने कहा कि किसानों को समय-समय पर तकनीकी मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा, ताकि उत्पादन बढ़ सके और किसान लाभान्वित हों।

बीज वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान उपस्थित हुए और आवश्यकतानुसार बीज प्राप्त किया। मुख्य रूप से चंद्रदेव दुबे, मथुरा बैठा, अरविंद कुमार, राजेंद्र राम, हरीकृष्ण कुमार, राहुल कुमार, परशु महतो, अशोक शर्मा, उदय शर्मा, अजय महतो एवं विनोद महतो सहित कई किसानों ने बीज प्राप्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!