टॉप न्यूज़

समता ,स्वतंत्रता, बंधुता और न्याय पर आधारित है भारत का संविधान

समता ,स्वतंत्रता, बंधुता और न्याय पर आधारित है भारत का संविधान

विकास कुमार

मेराल । भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर बुधवार को गुरु रविदास आश्रम संगबरिया में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर बामसेफ के झारखंड स्टेट कोऑर्डिनेटर सह अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ गढ़वा के जिला अध्यक्ष रघुराई राम के द्वारा पुष्प अर्पित किया गया। साथी उपस्थित सभी लोगों ने बारी-बारी से पुष्प अर्पित किया। इस अवसर पर भारतीय संविधान की रक्षा के लिए शपथ लिया गया। लोगों को संबोधित करते हुए रघुराई राम ने कहा कि भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा संविधान है। यह संविधान आज ही के दिन 26 नवंबर 1949 को बन कर के तैयार हुआ था। भारत का संविधान समता ,स्वतंत्रता, बंधुता और न्याय पर आधारित है। देश के सभी लोगों के लिए भारतीय संविधान को अक्षरशः पालन करना कर्तव्य बनता है।

वही मेराल पूर्वी पंचायत के पंचायत भवन में बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के तस्वीर पर मुखिया राम सागर महतो, विधायक प्रतिनिधि डॉक्टर लालमोहन, पंचायती राज एसोसिएशन प्रियंका, पंचायत सचिव राधा कुमारी, मदन यादव, एवं जेएसएलपीएस कैडर महिलाएं सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित होकर पुष्प अर्पित किया साथ ही मुखिया राम सागर महतो द्वारा भारत के संविधान की रक्षा के लिए शपथ दिलाया गया।

इस अवसर पर शिक्षक भारदुल राम, शिक्षक सुभाष कुमार रवि, शिक्षक सुबेश्वर राम, बसपा प्रखंड अध्यक्ष उमाशंकर राम ,आजसू छात्र मोर्चा के जिला अध्यक्ष कुंदन कुमार चंद्रवंशी,गणेश कुमार राम ,संजय राम, निर्मल कुमार ,जयप्रकाश कुमार ,इंद्रदेव राम सहित काफी लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!