टॉप न्यूज़राजनीति

बसपा कार्यकर्ताओ ने किया एक दिवसीय कैडर कैम्प का आयोजन 

बसपा ने एक दिवसीय कैडर कैम्प का आयोजन 

महापुरुषों की संघर्षों का एक मिशन है बसपा 

विकास कुमार 

मेराल। बहुजन समाज पार्टी विधानसभा क्षेत्र इकाई गढ़वा के तत्वावधान में एकदिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किस्मती नर्सिंग कॉलेज मेराल में गढ़वा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष मोतीराम के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में बहुजन समाज पार्टी के झारखंड प्रदेश प्रभारी रामचंद्र त्यागी (पूर्व विधान परिषद सदस्य उत्तर प्रदेश) उपस्थित थे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एवं बामसेफ, डीएस4 एवं बसपा के संस्थापक कांशीराम के तस्वीर पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। मौके पर भंते सुनीत पाल ने बुद्ध वंदना एवं त्रिशरण मंत्र का उच्चारण कर शुरूआत किया।

उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रामचंद्र त्यागी ने कहा की बहुजन समाज पार्टी बहुजन समाज के महापुरुषों के संघर्षों का एक मिशन है। इस मिशन को बहन कुमारी मायावती के नेतृत्व में बहुजन समाज पार्टी ही पूरा कर सकती है। उन्होंने विस्तार पूर्वक पार्टी के नीति सिद्धांतों एवं कार्यकर्ता के गुण आदि विषय पर प्रशिक्षित किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में सेवानिवृत शिक्षक हरिराम, बनारसी राम , रामलोचन राम,रामाधार राम, रामबदन यादव आदि ने बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। इस कार्यक्रम में जॉन प्रभारी नथुनी राम ,पूर्व जिला अध्यक्ष ब्रह्मदेव राम ,जिला प्रभारी ज्ञानी राम ,ललन राम ,क्याश राम ,नरेश राम ,रामदेव राम, महेश्वर राम, मेराल प्रखंड अध्यक्ष उमाशंकर राम ,शिव शंकर राम ,रिशि कुमार,चनरधन राम, श्रीराम रवि, संतोष कुमार, भोला राम, राजेन्द्र राम,संजय राम, हलखोरी राम,अलियार राम, शिवकुमार राम, चंदेश्वर राम,आकाश कुमार, सतेन्द्र राम, चंद्रिका सिंह , दिनेश कुमार सहित कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी लोगों ने बहुजन समाज पार्टी को मजबूत करने का शपथ लिया। धन्यवाद ज्ञापन के बाद प्रशिक्षण कार्यक्रम समाप्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!