टॉप न्यूज़

सुग्गा बांध हादसे के मृतक आयुष तिवारी के परिजनों से मिले भाजपा नेता, बंधाया ढांढस

विकास कुमार 

मेराल। मेराल प्रखंड के करकोमा निवासी इंजीनियर जयप्रकाश तिवारी के इकलौते पुत्र ई. आयुष तिवारी की लातेहार स्थित सुग्गा बांध में भ्रमण के दौरान डूबने से हुई असामयिक मृत्यु के बाद सोमवार को उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। अंतिम संस्कार के अगले दिन भाजपा गढ़वा जिला अध्यक्ष उदय कुमार कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार जायसवाल, मेराल प्रखंड विधायक प्रतिनिधि डॉ. लाल मोहन, एसबी एकेडमी इंग्लिश मीडियम पब्लिक स्कूल के निदेशक मदन यादव तथा स्थानीय भाजपा नेता नंदलाल तिवारी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता करकोमा स्थित उनके आवास पहुंचे। सभी ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें इस असहनीय दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया। इस दौरान उपस्थित नेताओं ने कहा कि आयुष तिवारी का असमय निधन अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में पूरा भाजपा परिवार शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है। नेताओं ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। शोक व्यक्त करने वालों में राजेश यादव, देवाकांत ओझा, विनय चौधरी, सत्येंद्र तिवारी, वीरेंद्र नाथ तिवारी, वीरेंद्र ठाकुर, रामाकांत गुप्ता, रोहित कुमार, धनंजय चौधरी, रविंद्र प्रसाद, कृष्ण प्रसाद कुशवाहा सहित अनेक भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!