टॉप न्यूज़देश

किस्मती कॉलेज में स्वर कोकिला आशा भोसले की निधन पर शोक सभा आयोजित

विकास कुमार 

मेराल। भारत की महान गायिका आशा भोंसले के निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर फैल गई है। इसी क्रम में ह्यूमन ऑर्गेनाइजेशन फॉर पीपुल्स एजुकेशन द्वारा किस्मती कॉलेज ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग, मेराल कैंपस में एक भावपूर्ण शोक सभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर की गई। इस दौरान संस्था के सचिव वीरेंद्र प्रसाद, संस्थान के निदेशक लव कुमार, उप-प्राचार्य विकास कुमार मिश्रा सहित शिक्षक ओकेंद्र पाल, रितु कुमारी, आकृति कुमारी, ओम प्रकाश शर्मा, विद्या भारती, सोनू कुमारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लव कुमार सिंह ने कहा कि आशा भोसले के संगीत जगत में दिए गए अमूल्य योगदान को याद किया। उनके अनगिनत गीतों और मधुर आवाज को भारतीय संगीत की अमूल्य धरोहर बताया गया। इस अवसर पर सचिव वीरेंद्र प्रसाद ने कहा कि आशा भोसले की आवाज हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेगी और उनके गीत आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करते रहेंगे। शोक सभा के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!