टॉप न्यूज़

प्रमंडलीय आयुक्त से गढ़वा उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की शिष्टाचार मुलाकात

 

विकास कुमार 

गढ़वा। प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय से आज गढ़वा जिले के उपायुक्त दिनेश कुमार यादव एवं पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों पदाधिकारियों ने आयुक्त को गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। मुलाकात के क्रम में आयुक्त ने जिले की वर्तमान प्रशासनिक एवं विधि-व्यवस्था की स्थिति की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने विशेष रूप से आगामी नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 को लेकर आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की।

प्रमंडलीय आयुक्त ने निर्देश दिया कि चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन और पुलिस आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने आयुक्त को आश्वस्त किया कि जिले में चुनाव को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी की जाएंगी तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!