टॉप न्यूज़

मेराल थाना पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल से बरामद किए चार गुम मोबाइल, धारकों को सौंपे

विकास कुमार 

मेराल। थाना क्षेत्र से गुम हुए चार मोबाइल फोन को मेराल थाना पुलिस ने सीईआईआर (CEIR) पोर्टल के माध्यम से सफलतापूर्वक बरामद कर मंगलवार को उनके वास्तविक धारकों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरामद किए गए मोबाइल फोन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस निरीक्षक, गढ़वा अंचल की उपस्थिति में थाना प्रभारी विष्णुकांत द्वारा संबंधित मोबाइल धारकों को सौंपे गए।

मोबाइल प्राप्त करने वालों में चंदन कुमार गुप्ता (पिता–पच्चू साव, संगवरिया), अमित कुमार (पिता–सरीखा राम, खोरीडीह), लव चौधरी (पिता–मानदेव चौधरी, हासनदाग) तथा वेद प्रकाश पटवा (पिता–भरत पटेल, कुंभी गांव निवासी) शामिल हैं।अपने गुम मोबाइल वापस पाकर सभी धारकों ने खुशी का इजहार किया और पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!