Uncategorizedटॉप न्यूज़देश

किस्मती कॉलेज ऑफ़ फ़ार्मेसी एंड नर्सिंग मेराल में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह

विकास कुमार 

मेराल । किस्मती कॉलेज ऑफ़ फ़ार्मेसी एंड नर्सिंग, मेराल में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, जिसे प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी मेराल डॉ. वीरेंद्र कुमार ने झंडोतोलन कर तिरंगे को सलामी दी गई तथा सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन हुआ।

 

अपने संबोधन में प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी ने संविधान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि युवा वर्ग ही देश की वास्तविक शक्ति है और स्वास्थ्य क्षेत्र में अध्ययनरत छात्र राष्ट्र सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक डॉ. अनिल कुमार साह, सचिव वीरेंद्र प्रसाद, निदेशक लव कुमार सिंह, बीससुत्री अध्यक्ष शंभू प्रसाद सहित कई गणमान्य अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों द्वारा देशभक्ति गीत, भाषण तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसने सभी उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। मौके पर उप प्राचार्य विकाश कुमार मिश्रा, शिक्षक ओकेंद्र चौधरी, पंकज कुमार, ममता कुमारी, अंजनी कुमारी, शिवानी कुमारी, वंदना कुमारी, ऋतु कुमारी तथा कर्मचारी ओम प्रकाश विश्वकर्मा, लव चंद्रवंशी, राकेश कुमार गुप्ता, विद्या कुमारी, चित्रलेखा कुमारी, प्रियंका कुमारी, राजेंद्र सिंह, राजकुमार चौधरी सहित छात्र-छात्राएँ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

अंत में मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान पूरे परिसर में देशभक्ति और गर्व का वातावरण देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!