Uncategorized

मेराल प्रखंड में लंबे समय से रिक्त पदों पर पदाधिकारियों ने किया योगदान

 

विकाश कुमार 

मेराल। प्रखंड कार्यालय में लंबे समय से रिक्त पद पड़े बीडब्लूओ, एमओ तथा लेबर इंस्पेक्टर के पदों पर अब योगदान दे दिया गया है। इसकी जानकारी प्रधान सहायक सुनील कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि प्रखंड कल्याण पदाधिकारी (बीडब्लूओ) के रूप में रामानंद विश्वकर्मा, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (एमओ) के रूप में शशि कुमार कच्छप तथा प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी (लेबर इंस्पेक्टर) के रूप में पप्पू बैठा ने अपना-अपना योगदान दिया है।गौरतलब है कि लंबे समय से इन पदों के रिक्त रहने के कारण प्रखंड क्षेत्र में कई कल्याणकारी योजनाओं के संचालन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। अब तीनों पदाधिकारियों के योगदान देने से न केवल योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी, बल्कि जरूरतमंदों तक सरकारी योजनाओं का लाभ भी सुगमता से पहुंच सकेगा। पदभार ग्रहण करने के बाद नव पदस्थापित पदाधिकारियों ने कहा कि उनकी प्राथमिकता कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही समय पर और पारदर्शी तरीके से आम जनता तक पहुंचाना होगा। इसे लेकर प्रखंड क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!