Uncategorized

जननायक कर्पूरी ठाकुर का प्रतिमा अनावरण करेंगे: मिथिलेश कुमार ठाकुर

विकास कुमार 

मेराल। प्रखंड के लखेया मोड़ स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर आगामी 24 जनवरी को उनकी प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर होंगे। इसकी जानकारी देते हुए राष्ट्रीय नाई महासभा के मेराल प्रखंड अध्यक्ष श्यामलाल ठाकुर ने बताया कि वर्षों से जननायक की प्रतिमा स्थापना की मांग हो रही थी। उन्होंने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व मंत्री के प्रयासों से यहां भारत रत्न एवं जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा स्थापित की गई है। श्यामलाल ठाकुर ने मेराल वासियों से इस अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने का आग्रह किया है। इस दौरान दिनेश ठाकुर, उमेश ठाकुर, अजय ठाकुर, विजय ठाकुर, अमरेश ठाकुर, विनय ठाकुर, मुकेश ठाकुर, रामनाथ ठाकुर सहित कई लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!